Last modified on 24 दिसम्बर 2011, at 12:16

छाँह-द्वीप तुम ! / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 24 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थल के छाँह-द्वीप तुम !
पल के सिन्धु-सेतु हो
जल-थल के संबल हो,
लेकिन पास नहीं हो

जब-जब पनडुब्बी भर
                    डूबा है
                अनाथ मन
बैठ गई है पगडंडी पर
              देह की थकन
तब-तब मेरे वर्तमान को
              सुधा पिलाकर
सिद्ध कर गए हो—
कोरे इतिहास नहीं हो