Last modified on 13 अगस्त 2014, at 07:18

नेकी और बदी / मुंशी रहमान खान

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:18, 13 अगस्त 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ईश पैंठ संसार यह दोही वस्‍तु बिकाय।
व्यवपारी मनु जीव है जो चाहै लै जाय।।
जा चाहै लै जाय विभव कछु काम न आवै।
ईश करैं वहं न्‍याय कर्म का फल भुगतावै।।
कहैं रहमान बदी सग लैहौ नर्क परै तोरे शीश।
लीजौ नेकी जगत महं स्‍वर्ग देंय तुम्‍हें ईश।।