भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संवाद / सुभाष काक

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:11, 14 नवम्बर 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

आकाश और पृथ्वी का संवाद
नैतिक प्रश्नों के परे है।

स्वर्ग और नरक का मेल
पुष्प के खिलने के क्षण
में है आधारित।

स्वर्ग एक फुलवारी
जिस में प्रत्येक पुष्प
प्रफुल्लित है
और एक नए फूल
के लिए स्थान।