Last modified on 17 अप्रैल 2009, at 20:25

राम सुमिर राम सुमिर / भजन

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:25, 17 अप्रैल 2009 का अवतरण

राम सुमिर राम सुमिर यही तेरो काज है ॥

मायाको संग त्याग हरिजू की शरण राग ।
जगत सुख मान मिथ्या झूठो सब साज है ॥ १॥

सपने जो धन पछान काहे पर करत मान ।
बारू की भीत तैसे बसुधा को राज है ॥ २॥

नानक जन कहत बात बिनसि जैहै तेरो दास ।
छिन छिन करि गयो काल तैसे जात आज है ॥ ३॥