Last modified on 9 दिसम्बर 2011, at 10:00

अनुराग में प्रेम है त्याग में प्रेम है / शिवदीन राम जोशी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 9 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी }} <poem> अनुराग में प्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अनुराग में प्रेम है त्याग में प्रेम है,
भाग्य में प्रेम है ये ही तो नेम है।
ग्यान ही प्रेम है ध्यान ही प्रेम है,
राम ही प्रेम है प्रेम ही प्रेम हैै।
शिवदीन है प्रेम कहो मन में,
जन में तन में कुशलानंद क्षेम है।
परवाह करो न डरो न मरो,
मन प्रेम करो शुभ टेम ही टेम है