Last modified on 8 जुलाई 2017, at 15:05

ढूँढ रहा खोया अनुराग घर से बाहर तक / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:05, 8 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ढूँढ रहा खोया अनुराग घर से बाहर तक।
अपनी डफली - अपना राग घर से बाहर तक।

बेच दिया मुस्कान क्षणि खुशियों की ख़ातिर,
लगी है बाजा़रों में आग घर से बाहर तक।

देख पलटकर मगर कभी अपना भी दामन,
खोज रहा औरों में दाग घर से बाहर तक।

तब जंगल में मंगल था अब घर भी जंगल,
घूम रहे हैं काले नाग घर से बाहर तक।

सारी रात सितारों ने रखवाली की है,
अब तेरी बारी है जागघर से बाहर तक।