Last modified on 30 अप्रैल 2019, at 21:59

भड़कना हर बात पर अच्छा नहीं / मृदुला झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:59, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये सितम जज्बात पर अच्छा नहीं।

क्यों उड़ाते खिल्लियाँ औरों की वो,
ऐंठना औकात पर अच्छा नहीं।

खुदकुशी मत कर गमों से हारकार,
टूटना इक बात पर अच्छा नहीं।

इक मुहब्बत के लिए इतनी तड़प,
आज के हालात पर अच्छा नहीं।

मुझको है तेरी जरूरत हर घड़ी,
रूठना बेबात पर अच्छा नहीं।