Last modified on 3 फ़रवरी 2009, at 20:43

अम्मा का खत / केशव

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:43, 3 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=धूप के जल में / केशव }} Category:कविता <poem> ब...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच्चा
छत पर बैठा है
     रो रहा है

बच्चे की
किलकारियाँ आँगन में
       गूँज रही हैं
बच्चा
आरमान की ओर मुँह किये
       मुस्कुरा रहा है

बच्चे की दुनिया में
जिस तरह से चला जाता है कोई
उसी तरह लौट भी आता है
सचमुच
एक आत्मा है
बच्चा