Last modified on 6 दिसम्बर 2010, at 20:54

बच्चा अपने सपनों में राक्षस नहीं होता / शरद कोकास

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:54, 6 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद कोकास |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> बच्चों की दुनिया म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच्चों की दुनिया में शामिल हैं
आकाश में
पतंग की तरह उड़ती उमंगें
गर्म लिहाफ़ में दुबकी
परी की कहानियाँ
लट्टू की तरह
फिरकियाँ लेता उत्साह


वह अपनी कल्पना में
कभी होता है
परीलोक का राजकुमार
शेर के दाँत गिनने वाला
नन्हा बालक भरत
या उसे मज़ा चखाने वाला खरगोश


लेकिन कभी भी
बच्चा अपने सपनों में
राक्षस नहीं होता ।