Last modified on 24 नवम्बर 2010, at 21:35

न्याय की कुरसी / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:35, 24 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न्याय की कुरसी में लगा है एक यंत्र
शताब्दियों पुराना
प्राचीन धातु का बना
सामायिक औचित्य से अजान
अतीतधर्मी
संज्ञान
जाँचता है वर्तमान।

रचनाकाल: १९-०६-१९७०