Last modified on 13 मई 2008, at 07:45

मौत के नाखून / शम्भु बादल

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:45, 13 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शम्भु बादल }} मौत के कितने नाखून<br> कितनी गहराई तक<br> धँसे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मौत के कितने नाखून
कितनी गहराई तक
धँसे हैं मेरे सीने में!

दर्द की कैसी कैसी नदियाँ
टहल रही हैं होंठों पर
अपने तमाम मगरमच्छों के साथ !

और तुम
अपनी हँसी की तलाश में
मेरा चेहरा रौंद रहे हो !?