भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कह दो तो! / ओम निश्चल

Kavita Kosh से
Om nishchal (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 20 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम निश्चल |संग्रह=शब्दि सक्रिय हैं }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> ज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जूडे मे फूल टॉंक दूँ
ओ प्रिया
कह दो तो हरसिंगार का

दूध नहाई जैसी रात
हुई सॉंवरी,
रह रह के भिगो रही
पुरवाई बावरी,
भीग गया है तन मन
पॉंवों में है रुनझुन
अंग अंग में उभार दूँ
ओ प्रिया,
कह दो तो छंद प्यार का

खुली हुई सॉंकल है
खुली हुई खिडकियॉं
शोख हवाऍं देतीं
मंद मंद थपकियॉं
भीतर बाहर अमंद
बिखरी है नेह गंध
साँस सॉंस में उतार दूँ
ओ प्रिया,
कह दो सुर सितार का