Last modified on 12 जनवरी 2008, at 19:01

चप्पल पर भात / वीरेन डंगवाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:01, 12 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन डंगवाल |संग्रह=दुष्चक्र में सृष्टा / वीरेन डंगव...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)




किस्सा यों हुआ

कि खाते समय चप्पल पर भात के कुछ कण

गिर गए थे

जो जल्दबाज़ी में दिखे नहीं ।

फिर तो काफ़ी देर

तलुओं पर उस चिपचिपाहट की ही भेंट

चढ़ी रहीं

तमाम महान चिन्ताएँ ।