भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बोलेंगे एक दिन / राजेश श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:00, 19 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश श्रीवास्तव }} {{KKCatNavgeet}} <poem> अपनी ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपनी जुबान खोलेंगे एक दिन
ये पत्थबर भी बोलेंगे एक दिन।

शोख प्रियतमा है नदी, धारा भुजाएं हैं
आलिंगन में जिनके मीलों बहते आए हैं
रेत-रेत होकर पथरीला तन बिखर गया है
समर्पण का अल्हतड़ अध्यानय पर निखर गया है

टुकड़ा-टुकड़ा हो लेंगे एक दिन
ये पत्थकर भी बोलेंगे एक दिन।

ये माना कि ये बोलने के काबिल नहीं होते
ये पत्थकर तो हैं मगर पत्थबरदिल नहीं होते
इनके होंठों पर चुप्पी का पहरा होता है
दिखता नहीं है जो वह घाव गहरा होता है

पर हँसकर ही डोलेंगे एक दिन
ये पत्थहर भी बोलेंगे एक दिन।