भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश में योगदान कैसे करें

Kavita Kosh से
घनश्याम चन्द्र गुप्त (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 03:54, 16 अगस्त 2006 का अवतरण (वर्तनी)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश में हर कोई अपना योगदान कर सकता है। आप यहाँ कविताएं जोड़ कर इस कोश के परिवर्धन में सहायता कर सकते हैं। ऐसा करने के लिये नीचे लिखी बातों का पालन कीजिये:

  • कविता कोश में कुछ भी करने से पहले अपना एक अकाउंट बना लीजीये। ऐसा करना अनिवार्य नहीं है लेकिन अकाउंट बना लेने से आपके द्वारा किये गये सारे योगदान का अपने आप एक रिकॉर्ड बनता रहेगा। अकाउंट बनाने के लिये लिंक हर पन्ने के ऊपर के दाँए कोने में दिया गया है।

  • एक बार जब आपका अकाउंट बन गया तो कोई भी Editing करने से पहले आप Log in अवश्य कर लें।

  • आप किसी भी पन्ने को Edit कर सकते हैं। ऐसा करने के लिये उस पन्ने के ऊपर की ओर दिये गये Edit लिंक को क्लिक करें। उसके बाद आप उस पन्ने में कुछ भी जोड़ या हटा सकेंगे। कृपया सामग्री को हटाने से पहले यह निश्चय कर लें कि आप जो कर रहें हैं वो सही है। Editing पूरी करने के बाद "Save page" बटन को क्लिक करना न भूलें।

कविता कोश में कविताओं को जोड़ने का तरीका

कविता कोश में कविताओं से सम्बंधित मुख्य तौर पर तीन तरह के पन्ने होते हैं:

१) कवियों की सूची का पन्ना

२) किसी कवि-विशेष की कविताओं की सूची का पन्ना

३) वह पन्ना जिस पर कविता लिखी जाती है

आइये अब एक उदाहरण के ज़रिये समझते हैं कि इन पन्नों पर काम कैसे करना होता है। मान लीजिये कि आप जलज माथुर (एक काल्पनिक कवि) की रचना "अंतर्मन" को कोश में डालना चाहते हैं।

इसके लिये सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें की जलज माथुर का नाम कवियों की सूची वाले पन्ने में है। यदि नाम नहीं है तो पहले जलज माथुर के नाम को कवियों की सूची में यथास्थान जोड़ें (ऐसा करने से पहले कोश की नीतियां पढ़ लें)

जब कवियों की सूची वाले पन्ने पर जलज माथुर का नाम आ जाये -तो उसे क्लिक करें। ऐसा करने से आप जलज माथुर की रचनाओं की सूची के पन्ने पर पहुँच जाएंगे। यदि कवि का नाम नया-नया जुड़ा है तो सूची खाली मिलेगी अन्यथा सूची में पहले से जोड़ी जा चुकी कविताएँ होगीं। अब आपको नई कविता (यानि "अंतर्मन") का शीर्षक सूची में जोड़ना होगा। कविता का शीर्षक कुछ इस प्रकार जोड़ें:

* [[अंतर्मन / जलज माथुर]]

( "/" के दोनो तरफ़ एक-एक स्पेस अवश्य दें)

ऐसा करने से जलज माथुर की कविताओं की सूची के पन्ने पर इस रचना का लिंक बन जाएगा। इस लिंक को क्लिक करें और कविता जोड़ दें। कोई भी कविता जोड़ते समय निम्नलिखित तरीका अपनाएँ:

सबसे पहली पंक्ति:
कवि: [[कवि का नाम]]

दूसरी पंक्ति:
[[Category:कविताएँ]]

तीसरी पंक्ति:
[[Category:कवि का नाम]]

फिर एक खाली पंक्ति

फिर एक डिज़ाइन की पंक्ति
~*~*~*~*~*~*~*~

फिर एक खाली पंक्ति

और अब कविता लिखना शुरु करें

कविता लिखते समय यह जान लें कि नई पंक्ति में जाने के लिये एक बार Enter दबाने से काम नहीं बनेगा।

पंक्ति तोड़ने के लिये आपको दो बार Enter दबाना पड़ेगा या फिर हर पंक्ति के अंत में < br > लिखना होगा। < br > का अर्थ है break । एक बार < br > लिखने का अर्थ है एक लाइन ब्रेक और दो बार लिखने का अर्थ है दो लाइन ब्रेक।