Last modified on 11 जनवरी 2018, at 12:08

उनके मन में / सुनीता काम्बोज

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 11 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता काम्बोज |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उनके मन में है क्या समझते हैं
हम भी अच्छा बुरा समझते हैं

दर्द को और भी बढ़ा देगी
आप जिसको दवा समझते हैं

क़त्ल करना अजीब है उसका
सब उसे हादसा समझते हैं

वो हक़ीक़त से आशना ही नहीं
उनको जो बेवफ़ा समझते हैं

अब सुनीता क़लम की पूजा को
सिर्फ़ हम साधना समझते हैं