Last modified on 31 मई 2017, at 00:58

दानव औ भगवान मिलेगा / राहुल शिवाय

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:58, 31 मई 2017 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल शिवाय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मानव के अंदर ही तुमको
दानव औ भगवान मिलेगा |

यहीं स्वर्ग है,
यहीं नर्क है,
कर्म-फलों से मिलने वाला
यहीं मान, अपमान मिलेगा
मानव के अंदर ही तुमको
दानव औ भगवान मिलेगा

पल में दुख है,
पल में सुख है,
समय-समय पर यहीं उपजता
तुम्हें पीर-अभिमान मिलेगा
मानव के अंदर ही तुमको
दानव औ भगवान मिलेगा

खुद को देखो,
मन को परखो,
तभी किसी की गहराई का
तुमको भी अनुमान मिलेगा
मानव के अंदर ही तुमको
दानव औ भगवान मिलेगा