Last modified on 24 अक्टूबर 2009, at 12:32

समय का चेहरा / हरजेन्द्र चौधरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 24 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरजेन्द्र चौधरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> कुत्ते को घ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कुत्ते को घास खाते
गाय को हड्डी चबाते
देखा मैंने
आज शाम
कूड़ाघर के पास

भूख के सिर बंधेगा परिवर्तन का सेहरा
कैसा-कैसा होता जा रहा
समय का चेहरा...

रचनाकाल : 14 जून 1993, नई दिल्ली