Last modified on 20 दिसम्बर 2009, at 19:28

स्वप्न-कथन / शलभ श्रीराम सिंह

गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:28, 20 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिरन पर आई हुई है
बाघिन की तबियत
कबूतर मादा बाज़ पर फ़िदा है।

मौत और मुहब्बत के इस खेल में
शामिल नहीं है शब्द
कविता शामिल नहीं है
मनुष्य शामिल होने की तैयारी कर रहा है
शायद।

खेल को और ...और
दिलचस्प बना देने के लिए
मनुष्य का शामिल होना ज़रूरी है.
उसमें।


रचनाकाल : 1991, विदिशा