Last modified on 18 जुलाई 2008, at 02:24

चाह / आहत युग / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:24, 18 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=आहत युग / महेन्द्र भटनागर }} जी...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन अबाधित बहे,
जय की कहानी कहे !

आशीष-तरु-छाँह में
जन-जन सतत सुख लहे !

दिन-रात मन-बीन पर
प्रिय गीत गाता रहे !

मधु-स्वप्न देखे सदा,
झूमे हँसे गहगहे !

मायूस कोई न हो,
लगते रहे कहकहे !

हर व्यक्ति कुन्दन बने,
अन्तर-अगन में दहे !

अज्ञात प्रारब्ध का
हर वार हँस कर सहे !