भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाह / आहत युग / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन अबाधित बहे,
जय की कहानी कहे!
  
आशीष-तरु-छाँह में
जन-जन सतत सुख लहे!
  
दिन-रात मन-बीन पर
प्रिय गीत गाता रहे!
  
मधु-स्वप्न देखे सदा,
झूमे हँसे गहगहे!
  
मायूस कोई न हो,
लगते रहे कहकहे!
  
हर व्यक्ति कुन्दन बने,
अन्तर-अगन में दहे!
  
अज्ञात प्रारब्ध का
हर वार हँस कर सहे!