Last modified on 21 जून 2010, at 19:56

वह राम है / रमेश कौशिक

Kaushik mukesh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:56, 21 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश कौशिक |संग्रह=151 बाल-कविताएँ / रमेश कौशिक }} {{KKC…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह राम है

गंध बन जो फूल को महका रहा
वह राम है
पंछियों के कंठ से जो गा रहा
वह राम है।

हर किसी की आँख से जो दिप रहा
वह राम है
हर किसी की आंख से जो छिप रहा
वह राम है।

तारकों में झिलमलाता जो सदा
वह राम है।

बादलों से सिंधु तक जो बह रहा
वह राम है
मौन रह कर जो सभी कुछ कह रहा
वह राम है।

जो हमारी साँस में आ-जा रहा
वह राम है
जो धरा से व्योम तक है रम रहा
वह राम है।