Last modified on 11 जून 2007, at 17:44

उम्मीद / मंगलेश डबराल

Lina niaj (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 17:44, 11 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: मंगलेश डबराल Category:कविताएँ Category:मंगलेश डबराल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: मंगलेश डबराल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


आँख का इलाज कराने जाते

पिता से दस क़दम आगे चलता हूँ मैं


आँख की रोशनी लौटने की उम्मीद में

पिता की आँखें चमकती हैं उम्मीद से


उस चमक में मैं उन्हें दिखता हूँ

दस क़दम आगे चलता हुआ ।


(1989)