Last modified on 15 सितम्बर 2011, at 15:04

गुलाबी छाया / प्रभात कुमार सिन्हा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:04, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात कुमार सिन्हा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> सावन क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


सावन के आकाश को देखती हुई
लड़की हँस रही है
लड़की की आँखें उधर लगी हैं
जहाँ पनियाले बादल के पीछे सूरज छुपा है
लड़की की आँखों से
आँख-मिचौनी कर रहा है सूरज

लड़की हँस रही है आकाश देखती हुई
उसकी व्यस्त मुट्ठियों में
भरे हुए साग
हसिये पर कट-कट कर करतन बन रहे हैं
लड़की को शातिर निगाह से मत देखो लैंडलॉर्ड !
लड़की की हँसी की ताकत पहचानो
हसिये की धार पर लड़की के होठों की
गुलाबी छाया पड़ रही है
लड़की हँस है