Last modified on 28 सितम्बर 2011, at 03:52

कुर्सी / राजेन्द्र जोशी

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:52, 28 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>कैसी भी हो कु…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कैसी भी हो
कुर्सी बिकती हैं
कुर्सी का मोल लगता हैं
कुर्सी का समय तय नहीं
खरीददार की इच्छा पर
निर्भर करता हैं
बदल सकते हैं कुर्सी
बदलती भी हैं बोली
मोल भाव होता हैं
कैसी भी हो कुर्सी
कब होगी
बिना भाव की
यह कुर्सी !