Last modified on 25 अक्टूबर 2011, at 11:37

शब्द / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:37, 25 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=बे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(एनी सुलिवान और हेलेन कीलर के लिए)

चीज़ों को नाम दो

शब्द सृष्टि की कुंजी है

बोलना होठों की कसरत नहीं
लिखना उँगलियों का खेल नहीं

शब्द ’होने’ का सबूत है

वह एक विराट मौन को तोड़ता है
एक निबिड़ अंधकार से उबारता है

क्या ज़रिया है हमारे पास
उस दिक्काल से जूझने का
जिसके बीच हम फेंक दिए गए हैं ?