Last modified on 28 अगस्त 2012, at 17:01

आनन पूरनचंद लसै / मतिराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:01, 28 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मतिराम }} <poem> आनन पूरनचंद लसै अरबि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


आनन पूरनचंद लसै अरबिंद –बिलास- बिलोचन पेखे .

अंबर पीत लसै चपला छबि अम्बुद मेचक अंग उरेखे .

कामहूँ ते अभिराम महा ‘मतिराम’ हिये निहचै करि लेखे .

तैं बरनै निज नैनन सों, सखी मैं निज नैनन सौं जनु देखे .