Last modified on 28 अगस्त 2012, at 17:21

मेरे नयना भये चकोर / भारतेंदु हरिश्चंद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:21, 28 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भारतेंदु हरिश्चंद्र }}<poem> मेरे नयन...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे नयना भये चकोर .

अनुदिन निरखत श्याम चन्द्रमा सुन्दर नंदकिशोर .

तनिक भये वियोग उर बाढ़त बहु बिधि नयन मरोर.

होत न पल की ओट छिनकहूँ रहत सदा दृग जोर.

कोऊ न इन्हें छुडावनहारों अरुझे रूप झकोर .

हरिचन्द नित छके प्रेम रस जानत साँझ न भोर .