Last modified on 11 अक्टूबर 2012, at 17:26

बोलिए तौ तब जब / सुंदरदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:26, 11 अक्टूबर 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बोलिए तौ तब जब बोलिबे की बुद्धि होय,
ना तौ मुख मौन गहि चुप होय रहिए.

जोरिए तो तब जब जोरिबे को रीति जाने,
तुक छंद अरथ अनूप जामे लहिए .

गाईए तो तब जब गाईबे को कंठ होय ,
श्रवन के सुनितहिं मनै जमे गहिए .

तुकभंग, छंदभंग, अरथ मिलै न कछु,
सुंदर कहत ऐसी बानी नहिं कहिए .