Last modified on 17 अक्टूबर 2012, at 14:18

क्रांति की लपट उठी / विमल राजस्थानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:18, 17 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |संग्रह=झंझा / विम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्रांति की लपट उठी
शांति की जली कुटी
तिनका-तिनका जल रहा
चिंगारियों का झुंड बाँधकर हुजूम चल रहा
क्रांति-दीप तरुण! आज द्वार-द्वार जल रहा
सुलग रहा हवन-कुंड आज राष्ट्र का, किशोर!
चाह रहे अगर देखना स्वतंत्रता का भोर
आहुतियाँ बन-बन कर तुम चले चलो जवान!
तुम बढ़े चलो महान!