Last modified on 18 फ़रवरी 2013, at 13:02

सुरताल / दिविक रमेश

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:02, 18 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिविक रमेश }} Category:कविता <poeM> समझ थी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समझ
थी भी कहाँ सुरताल की।
मैंने तो मिला लिया था
स्वरों में स्वर
यूँ ही।

यूँ ही
गाता रहा पगडंडियों से खेतों तक
खेतों से
खलिहानों तक।

बस गाता रहा
आकाश, धरती, सब कुछ
कहाँ मालूम था मुझे
संगीत
यूं बन जाता है आदमी।