Last modified on 13 अक्टूबर 2007, at 02:17

घूँघट के पट / कबीर

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:17, 13 अक्टूबर 2007 का अवतरण

घूँघट का पट खोल रे, तोको पीव मिलेंगे।

घट-घट मे वह सांई रमता, कटुक वचन मत बोल रे॥

धन जोबन का गरब न कीजै, झूठा पचरंग चोल रे।

सुन्न महल मे दियना बारिले, आसन सों मत डोल रे।।

जागू जुगुत सों रंगमहल में, पिय पायो अनमोल रे।

कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे॥