Last modified on 25 अप्रैल 2013, at 09:56

बच्चा - 1 / उदय भान मिश्र

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:56, 25 अप्रैल 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदय भान मिश्र }} {{KKCatKavita}} <poem> बात बात प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बात बात पर
हंसता है बच्चा!

बात बात पर
बिदकता है बच्चा!

बच्चे जब हंसता है
धरती की कोख
जुड़ा जाती है!

बच्चा जब रोता है
आकाश की आंखें
डबडबा जाती हैं।