Last modified on 31 अगस्त 2013, at 13:15

स्मृतियाँ- 8 / विजया सती

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:15, 31 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजया सती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या कोई आता है - फैलाकर हाथ
समेटने को किसी का बिखराव?
क्या कोई खोलता है - मन के उन्मुक्त द्वार
सुलझाने को किसी की उलझन?
क्या कोई पहुँचता है वहाँ - जहां हम अकेले होते हैं और उदास?
या हमें खुद ही आना पड़ता है- उदासी के घेरे के पार ?
और खुद ही ढोना होता है?
पने दर्द का अम्बार