Last modified on 14 अक्टूबर 2013, at 10:50

भ्रम / प्रताप सहगल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:50, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=आदि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बड़ा मुश्किल लगता है
सचमुच के पहाड़ से टकराना
पहाड़ पथरीला हो या
कच्चा
मुश्किल लगता है टकराना
पहाड़ पिता हो
या सत्ता
पत्नी हो या बच्चा
सामना होते ही/बदल जाती हैं
योजनाएं.
दरअसल यही है
हमारी असलियत।
हम मुट्ठियां तान
हवा में उछालते हैं
हर असली पहाड़ से कतरा
बना लेते हैं घास के पहाड़
तोड़ते हैं उन्हें ही बार-बार
और खुद को

महान समझने का
भ्रम पालते हैं।

1983