Last modified on 14 अक्टूबर 2013, at 10:53

संकट / प्रताप सहगल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:53, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=आदि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आदमी के कन्धों पर
आ बैठा था गिद्ध
सदियों पहले
दर्शन, संस्कृति ने
गिद्ध का गला घोंटा।
गिद्ध मरा?
नहीं
उसने रूप बदला।

आज गिद्ध ने
कबूतर का रूप ले लिया है
आतंक, उत्पात, हिंसा
सब होता था जो
गिद्ध की शक्ल में कभी
आज कबूतर की शक्ल में
हो रहा है
इसीलिए
कबूतर भी अपनी पहचान
खो रहा है।

1981