Last modified on 14 अक्टूबर 2013, at 10:55

आने वाले कल के लिए / प्रताप सहगल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=आदि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तोड़ सकते हो
तो तोड़ो शब्द
टूटकर गिरेगा शब्द
तभी गूंजेगा अर्थ
खनखनाहट के साथ।
गढ़ सकते हो
तो गढ़ो भाषा
गढ़ी हुई भाषा
ढो सकती है
टूटे हुए शब्द।
फिकर मत करो हमारी
हम पीछे भी रहे
तब भी
तुम्हारे शब्द और
तुम्हारी भाषा का पीछा करते हुए
अपनी मरी हुई संस्कृति को
शायद
ज़िन्दा कर पाएं।

1980