Last modified on 16 अक्टूबर 2013, at 11:30

निकटता / शशि सहगल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 16 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=कविता ल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खड़े रहे हम दोनों
पास-पास
होती रही बरसात
तेज़ मूसलाधार।
जामुन का पेड़
रस-भरे जामुन
भरते रहे हमारा मन।

खड़े हैं हम दोनों
पास, बहुत पास
हो रही है बरसात
ध्यान में हैं
बच्चे, राशन और
पूजा का सामान।