Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 16:19

तरणीसी बेटियाँ / नीरजा हेमेन्द्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:19, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरजा हेमेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सर्द कठोर रातों में
रूई-सा अहसास हैं
पल-पल फिसलते समय चक्र में
स्थाई आभास हैं,
जब साया भी दृश्य न हो
तब पास हैं
 हृदय के तम में प्रकाश हैं
सोन चिरैया-सी हैं
फूलों की वास हैं
उथले-गहरे भव सागर में
तरणी-सी हमारे पास हैं बेटियाँ।