Last modified on 7 जनवरी 2014, at 16:50

नाकों तक डूबा परिवेश / गुलाब सिंह

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 7 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाकों तक डूबा परिवेश
जेब और जीभों के
बीच फँसा देश।

राहत है
ओठों पर
मन्द मुस्कराहट है
कोठों पर

सुनें रात
राष्ट्र के लिए
शुभ संदेश।

बाढ़ के मसायल पर
चार दशक
डूबे हैं
फ़ाइल पर

सूखे का संकट है
बूड़े का
क्लेश।

पिछलग्गू पानी ने
खतरे के हर निशान
छुए
राजधानी में

अब बचाव के लिए
चुनाव कौन
शेष?