Last modified on 9 मार्च 2014, at 14:00

बच्चे-3 / भास्कर चौधुरी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 9 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच्चे जल्दी नहीं थकते
और जब थककर चूर हो जाते हैं
आड़े-तिरछे
गोद, फर्श, बिस्तर
कहीं भी-कभी भी
लम्बी तान के सो जाते हैं
उन्हें देखो
नींद में हँसते नज़र आते हैं
                 
बड़े
नींद में जागते रहते हैं!!