Last modified on 18 मार्च 2014, at 10:42

आँसू / हरिऔध

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:42, 18 मार्च 2014 का अवतरण (Sharda suman moved page आँसू to आँसू / हरिऔध)

 तुम पड़ो टूट लूटलेतों पर।

क्यों सगों पर निढाल होते हो।

दो गला, आग के बगूलों को।

आँसुओं गाल क्यों भिंगोते हो।

आँसुओ! और को दिखा नीचा।

लोग पूजे कभी न जाते थे।

क्यों गँवाते न तुम भरम उन का।

जो तुम्हें आँख से गिराते थे।

हो बहुत सुथरे बिमल जलबूँद से।

मत बदल कर रंग काजल में सनो।

पा निराले मोतियों की सी दमक।

आँसुओ! काले-कलूटे मत बनो।

था भला आँसुओ! वही सहते।

जो भली राह में पड़े सहना।

चाहिए था कि आँख से बहते।

है बुरी बात नाक से बहना।