Last modified on 9 अप्रैल 2014, at 11:13

मरुथल (कविता) / अज्ञेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:13, 9 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह=मरुथल / अज...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काल की रेती पर
हमारे पैरों के छापे?
हमीं तो हैं बिखरे बालू के कण
जिन पर लिखता बढ़ जाता है काल

अपने पैरों के छापे-सरल, गूढ़-
अर्थ-भरे, नियति-गर्भ।
फाल्गुन शुक्ला सप्तमी