Last modified on 9 अप्रैल 2014, at 14:33

प्यार की यादगार ताजमहल / देवी नांगरानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:33, 9 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यार की यादगार ताजमहल
फ़न का इक शाहकार ताजमहल

जो रहा बादशाह के दिल में
आरज़ू का ग़ुबार ताजमहल

देखकर बेरुख़ी ज़माने की
आज है अशकबार ताजमहल

है अमर प्यार का वो इक तोहफा
हुस्न की यादगार ताजमहल

मौत को जिसने मात ही दे दी
है गुहर आबदार ताजमहल

आके मुमताज़ से मिले कोई
करता है इन्तज़ार ताजमहल

अहले-दिल को दिला रहा ‘देवी’
प्यार का ऐतबार ताजमहल