Last modified on 23 मई 2014, at 22:12

आखिर / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:12, 23 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भूल जाती हैं कितनी दंतकथाएँ
सूख जाती हैं कितनी सदानीराएँ

उड़ जाता है कैसा भी रंग
छूट जाते हैं कैसे भी हिमवंत

खत्म हो जाती है कलम की स्याही
टूट जाती है तानाशाह की तलवार

सह्य हो जाती है कैसी भी पी़ड़ा
कट जाता है कितना भी एकांत