Last modified on 28 मई 2014, at 21:43

हिलते डुलते धब्बे / लाल्टू

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:43, 28 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाल्टू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कुहासे से लदी है सुबह
कारनामे सभी रात के छिप गए हैं
भारी नमी के धुँधलके में

सड़क पर साँय साँय बढ़ता चला है
हम जानते हैं कि यह एक आधुनिक शहर है

ऐसे में कोई चला समंदर में कश्ती सा
सुबह सुबह अखबार बाँटने
या कि दूधवाला है
या औरत जिसे चार घरों की मैल साफ करनी है

कुहासे को चीरते चले चले हैं
कोई नहीं देख पाता उन्हें
कुहासा जब नहीं भी होता है

हिलते डुलते धब्बे दिखते हैं दूर तक।