Last modified on 5 जुलाई 2014, at 14:41

ख़ुद को ख़ुद ही झुठलाओ मत / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:41, 5 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ख़ुद को ख़ुद ही झुठलाओ मत।
सच बोलो तो हकलाओ मत।

भीड़ बहुत है मर जाएगा,
अंधे को पथ बतलाओ मत।

दिल बच्चा है ज़िद कर लेगा,
दिखा खिलौने बहलाओ मत।

दुनिया बदनीयत कह देगी,
चोट किसी की सहलाओ मत।

सभी कुरेदेंगे फिर फिर से,
घाव किसी को दिखलाओ मत।