Last modified on 20 जुलाई 2014, at 23:00

संदली अँजुरियों से / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:00, 20 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह=गीत-वि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम को लौटाता हूँ
कच्ची नींदों वाली शबनमी पँखुरियों से
                   झील के किनारों के दिन
                   चम्पई सहारों के दिन ।

दो पहरी रातों के सिरहाने
वनपंखी गीतों की छाँह
सुरमई सिवानों के अधियाने
विटपों की कुन्तली पनाह

तुम को लौटाता हूँ
मालिनी हवाओं की सन्दली अँजुरियों से
                   हल्दिया बहारों के दिन
                   किशमिशी फुहारों के दिन ।