भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संदली अँजुरियों से / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम को लौटाता हूँ
कच्ची नींदों वाली शबनमी पँखुरियों से
                   झील के किनारों के दिन
                   चम्पई सहारों के दिन ।

दो पहरी रातों के सिरहाने
वनपंखी गीतों की छाँह
सुरमई सिवानों के अधियाने
विटपों की कुन्तली पनाह

तुम को लौटाता हूँ
मालिनी हवाओं की सन्दली अँजुरियों से
                   हल्दिया बहारों के दिन
                   किशमिशी फुहारों के दिन ।