Last modified on 12 अगस्त 2014, at 07:34

हिमालय / केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात’

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:34, 12 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ मिश्र 'प्रभात' |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अरे हिमालय! आज गरज तू
बनकर विद्रोही विकराल!
लाल लहू के ललित तिलक से
शोभित करके अपना भाल।
विश्व-विशाल-वीर दिग्विजयी!
अभिमानी अखंड गिरिराज!
साज, साज हां आज गरजकर
क्रांति-महोत्सव के शुभ-साज
शंखनाद कर, सिंह-नाद कर
कर हुंकार-नाद भयमान!
पड़े कब्र के भीतर मुर्दे
दौड़ पड़ें सुनकर आह्वान।